Three Planet Combination In Taurus May 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु बृहस्पति ने 12 साल बाद वृष राशि में गोचर कर लिया है। वहीं 14 मई को वृष राशि में ग्रहों के राजा सूर्य प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद 19 मई को शुक्र वृषभ राशि में पहुंच जाएंगे। जिससे 19 मई को त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बात दें कि इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं स अवधि में आपको धन, व्यापार, संपत्ति, पारिवारिक मामलों में लाभ दिलाएगा। इस अवधि में आप कोई संपत्ति या वाहन आदि खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की इस समय हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। साथ ही आपका हर मामले में अपने परिवार के लोगों से पूरा सहयोग और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आपको इस अवधि में पैतृक संपत्ति के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के पंचम स्थान बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं गुरु की नवम दृष्टि आपकी राशि आपकी राशि पर रहने वाली है। इसलिए इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ साथ अच्छी वेतन वृद्धि का सुख मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा इस समय कर सकते हैं। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024