Tirgrahi Yog In Taurus : वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और त्रिग्रही योग का बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी धन के दाता शुक्र अभी वृष में संचरण कर रहे हैं और ग्रहों के राजा सूर्य देव और गुरु बृहस्पति वृष राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति से वृष राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य, शुक्र और गुरु का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन गया है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व का निखार होगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं वृषभ राशि के जातकों को कई नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। करियर में आपको गति मिलेगी। खासकर बिजनेस के मामले में आपके हाथ कई नई डील्स भी लग सकती हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
त्रिग्रही योग सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर बन गया है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको नौकरी में बदलाव करने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे और अगर आप कोशिश करेंगे, तो आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय किया गया निवेश आपको आगे भी फायदा पहुंचाएगा। आर्थिक संपन्नता मिलेगी और बचत भी होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आय के नए सोर्स बनेंगे। साथ ही आप किसी धार्मिक और सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं आर्थिक संपन्नता मिलेगी और बचत भी होगी। इसके अलावा नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा।