Trigrahi Yog In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबर 2022 को तीन ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। सबसे पहले 3 दिसंबर को बुध ग्रह गोचर करेंगे। फिर 5 दिसंबर को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद सूर्य ग्रह 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे धनु राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Sagittarius) का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियों को इस समय अच्छा धनलाभ और उन्नति मिल सकती है…

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग (Tirgrahi Yog In Kundli) लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में इस योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी जैसे- शिक्षक, मीडिया और मार्केटिंग वर्कर हैं। उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। मेहनत का आपको परिणाम हासिल होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। वहीं  जो लोग नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी ये समय अच्छा है। साथ ही आपको इस समय संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना करियर और व्यापार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं सूर्य ग्रह के प्रभाव से परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।