Vastu Tips For Home: अगर किसी के घर में छोटी- छोटी बातों पर क्लेश और लड़ाई- झगड़ा होता हो, या घर के लोगों के जीवन में दरिद्रता छा गई है, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। दरअसल वास्तु (Vastu Shastra) में हर दिशा का अपना अलग मतलब होता है और हम लोग घर या कार्यस्थल बनाते समय इन दिशाओं को महत्व नहीं देते हैं, जिससे हमको वास्तु दोष (Vastu Dosh In Home) लगता है। यहां हम आपको ऐसी वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको घर पर रखने से कहीं हद तक वास्तु दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन वस्तुओं के बारे में…
लघु (एकाक्षी) नारियल
लघु नारियल को वास्तु में बेहद शुभ माना गया है। जिन घरों में लघु नारियल रखा जाता है, वहां कभी धन की कमी नहीं रहती है। साथ ही एकाक्षी नारियल आप आप अपने प्रतिष्ठान में धन रखने के स्थान पर भी रख सकते हैं। जिससे घन में वृद्धि होने की मान्यता है।
धातु का कछुआ
वास्तु के अनुसार जिन घरों में धातु का कछुआ रखा जाता है। वहांं सुख- समृद्धि का वास रहता है। कछुए को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। वहीं कछुए को हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही स्थापित करें। जिससे उसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके और वास्तु दोष अगर घर में हो तो वो खत्म हो सके।
गोमती चक्र
गोमती चक्र को वास्तु में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है गोमती चक्र को घर में रखने से नकारात्मकता खत्म होती है और घर में सुख- शांति का वास रहता है। आपको बता दें कि 11 गोमती चक्र को एक लाल कपड़े में लपेटकर घन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा करने आर्थिक स्थिति में सुधार होने की मान्यता है।
गाय की मूर्ति
घर में गाय की मूर्ति रखने से धन- समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। दरअसल गाय में सभी देवी- देवताओं का वास माना जाता है। साथ ही हिंदू धर्म में गाय पूजनीय भी होती हैं। इसलिए अपने गेस्ट रूमें गाय की मूर्ति रख सकते हैं।
श्री यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र
वास्तु शास्त्र अनुसार घर के मंदिर में श्री यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को स्थापित करें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही घर के लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है।