Tirgrahi Yog In Kanya: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जहां शनि करीब ढाई साल तक, राहु-केतु 18 महीने तक एक राशि में रहते हैं, तो वहीं चंद्रमा सिर्फ ढाई दिन में ही राशि परिवर्तन कर लेता है। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहीत है। वहीं, अब चंद्रमा 8 नवंबर को सबह 2 बजकर 1 मिनट पर बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर वह 11 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कन्या राशि में पहले से ही केतु और शुक्र ग्रह विराजमान है। जिसके कारण कन्या राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कई राशियों के जीवन में खुशियां ला सकता है, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र, केतु और चंद्रमा की युति पहले भाव में हो रही है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो खूब मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। निवेश करनी की सोच रहे हैं, तो इस इस दौरान करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में शुक्र और केतु की युति नवम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को त्रिग्रही योग बनने से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुक्र की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार के सहयोग से वाहन या फिर घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
