सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Tik Tok जिस तरह से यूथ के बीच पॉपुलर हो रहा है, वहां मौजूद वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। सावन के मौके पर यहां भोजपुरी सॉन्ग, सावन के झूले से लेकर त्रिशूल के टैटू तक हिट चल रहे हैं। आपको बता दें कि आम लोगों के बीच से बनने वाले ये वीडियो तमाम सोशल प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे हैं। भगवान भोलेनाथ का भोले है भंडारी शंभू नाथ रे सॉन्ग पर एक युवक के डांस को भी काफी पसंद किया जा रहा है। आइए देखें Tik Tok पर टॉप ट्रेंडिंग 5 वीडियोज़ जो सावन के हैं …

1. सावन के महीने में Tik Tok पर इस मोर के वीडियो को सबसे ज्यादा देखा गया है। इसे अब तक 137.6K लोगों के likes मिल चुके हैं। आप भी देखिए सावन के मौसम में मोर का खूबसूरत वीडियो…

2. पहले सावन का महीना आते ही गांव के मोहल्लों में झूले पड़ जाते थे। लोग सावन के महीने का आनंद उठाते थे। क्योंकि भारतीय संस्कृति में झूला झूलने की परंपरा वैदिक काल से ही चली आ रही है। टिकटॉक पर मौजूद ये वीडियो लोगों को उनके बचपन की याद दिला रहा है। इस वीडियो में 2 महिलाएं एक साथ झूला झूल रही है। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किये हैं। इसे 106.7 हजार लोगों द्वारा पसंद किया गया है।

3. भोले है भंडारी शंभू नाथ रे सॉन्ग पर डांस करता हुए इस युवक का वीडियो भी लोगों को काफी भा रहा है। इस वीडियों को 57.7 हजार लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है और 219 लोग इस पर अब तक कमेंट कर चुके हैं।

4. इस वीडियों में महाकाल के गाने के साथ एक शख्स द्वारा बनवाए गए त्रिशूल के टैटू को दिखाया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

5. सावन के मशहूर गाने पर गाड़ी में बैठे ये तीन युवक अपने गजब के एक्सप्रेशन दे रहे हैं जिसे लोगों ने काफी लाइक किया है। आप भी एक बार जरूर देंखे ये वीडियो…