Tiger Stone: रत्न शास्त्र के अनुसार, नवग्रह के अपने-अपने रत्न के साथ-साथ उपरत्न होते हैं। हर एक रत्न का अलग-अलग सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन्हें रत्नों में से एक है टाइगर स्टोन। इस रत्न में टाइगर के समान पीली और काली धारियां होती है। इसी के कारण इसे टाइगर स्टोन के नाम से जाना जाता है। जानिए इसके लाभ और किन्हें पहनना चाहिए और किन्हें नहीं।
टाइगर रत्न पहनने के लाभ
टाइगर रत्न आपको केंद्रित रहने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये स्टोन आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है। टाइगर स्टोन के बारे में एक बात और कही जाती है कि इसमें शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा होती है, जो तीसरा नेत्र चक्र खोलने में मदद करता है, जिससे अंतर्ज्ञान और मानसिक क्षमताएं बढ़ सकती है। यह जादुई रत्न मन, शरीर और आत्मा के लिए कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है।
शारीरिक परेशानियों में लाभकारी
शरीर के दर्द को दूर करने के साथ-साथ पाचन तंत्र में सुधार और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है।
नकारात्मक ऊर्जा से बचाएं
टाइगर स्टोन को बुरी आत्माओं और नकारात्मक ऊर्जाओं से अपना रक्षक कह सकते हैं। ये रत्न किसी भी समय मानसिक या नकारात्मक ऊर्जा के आक्रमण को रोक सकता है। इसके साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
बढ़ाएं आत्मविश्वास
टाइगर स्टोन में ऐसी शक्ति होती है। अगर कोई व्यक्ति इसे धारण करता है, तो उसका आत्मविश्वास हमेशा बना रहता है। ऐसे में वह निडर हो जाता है और हर चुनौती को आसानी से पार कर लेता है।
चमकाएं किस्मत
टाइगर आई पहनने से व्यक्ति की किस्मत को भी चमका सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये राशियां पहने टाइगर स्टोन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर और सिंह राशि के जातकों को टाइगर स्टोन पहनना लाभकारी हो सकता है। सिंह और मकर राशि के जातक इस रत्न को धारण करते हैं, तो भाग्य का पूरा साथ मिलता है और लीडरशिप करने की भावना मजबूत होती है। इसके अलावा मेष, मिथुन, कर्क राशि के जातक भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
इस राशि के जातक न पहनें टाइगर स्टोन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टाइगर स्टोन पहनने से गुड लक और सुख-समृद्धि आती है, लेकिन कई राशियों को इस रत्न को पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे पहनने से दुर्भाग्य और अपशकुन के द्वार खुल सकता है। जो लोग अनिद्रा से पीड़ित हैं या जिनकी राशियां वृषभ, तुला, कन्या और मकर हैं, तो वह लोग टाइगर स्टोन को न पहनें।