साल 2022 के पहले महीने यानी जनवरी में ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जनवरी में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन और तीन ग्रह अस्त हो रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी तो ग्रहों के सेनापति मंगल 16 जनवरी को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साथ ही बुध, शुक्र और शनि देव अस्त होने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसे कतई शुभ नहीं माना जा रहा है। सितारों की ऐसी स्थिति की वजह से मौसम खराब होने और प्राकृतिक आपदा आने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।

वहीं राहु ग्रह के मीन राशि में होने से कोरोना तेजी से फैल रहा है। राहु ग्रह को विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति का भी कारक माना जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों ने भी संकेत दिए हैं कि संक्रमण अभी और बढ़ सकता है। ग्रहों में इस तरह के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। इससे कुछ लोगों के कामों में रुकावटें आने और धन हानि होने के भी संकेत दिख रहे हैं।

शनि के अस्त और उदय का समय:

शनि अस्त होने का दिन और समय:  22 जनवरी, शनिवार को सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर

शनि उदय होने का दिन और समय: 24 फरवरी, गुरुवार प्रात: काल 4 बजकर 38 मिनट पर

बढ़ सकता है महामारी का प्रकोप:

खगोल विज्ञान के अनुसार शनि एक ऐसा ग्रह है जिसके चारो ओर वलय (छल्ला) हैं। यह सूर्य से छठा तथा सौरमंडल में बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। साथ ही ज्योतिष में शनि को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। शनि 22 जनवरी को अस्त होंगे, जिसके बाद कोरोना का विकट रूप देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव, भौतिक सुख, संपन्नता, भोग के कारक माने जाते हैं। वक्री अवस्था में चल रहे शुक्र 6 जनवरी को धनु राशि में अस्‍त हो चुके हैं और 12 तारीख को उदित होंगे। इस दौरान शेयर बाजार में भी हलचल रह सकती है। इसलिए निवेशक निवेश सावधानी से करें।

इन राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें:

मेष राशि: शनि का अस्त होना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। क्योंकि मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और शनि ग्रह में शत्रुता का भाव है। कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है।

कर्क राशि: इस राशि वालों की भी मु्श्किलें बढ़ने के आसार रहेंगे। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल में आपकी इमेज खराब होने का खतरा रहेगा।

मिथुन राशि: आपके लिए शनि देव का अस्त होना अच्छा संकेत नहीं है। साथ ही मिथुन वालों पर शनि ढैय्या भी चल रही है। इसलिए 33 दिनों की ये अवधि आपके लिए विशेषतौर पर कष्टदायी साबित हो सकती है।

कन्या राशि: इस दौरान आपको आपकी मेहनत का फायदा मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022