वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है। तो इसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर में तीन ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और ग्रहों के राजकुमार बुध 10 सितंबर को वक्री होंगे। इसके बाद 24 सितंबर को शुक्र देव कन्या राशि में आकर सूर्य देव से मिलेंगे। इन ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इन 4 राशि वालों को विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन हीं हैं।

सिंह राशि: आप लोगों को सूर्य और शुक्र देव का राशि परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से इन दोनों ग्रहों का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए आप लोगों को इस समय आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप लोगों को व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं अगर इस समय उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही यह समय निवेश करने के लिए भी अनुकूल है।

वृश्चिक राशि: शुक्र और सूर्य देव का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आप लोगों की गोचर कुंडली से सूर्य और शुक्र देव का गोचर 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आप लोग नई स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

धनु राशि: आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य देव की चाल में बदलाव शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से यह दोनों ग्रह दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कर्म और व्यापार का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। आप लोग इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं।

मिथुन राशि: आप लोगों को सितंबर के महीने में हर मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। इसके साथ ही आपकी प्रोफेशनल लाइफ में भी चमकेगी। इस महीने में आपको अपने प्रमोशन से संबंधित खबर भी प्राप्‍त हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से सूर्य और और शुक्र ग्रह का गोचर चतुर्थ स्थान में होने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही बुध के प्रभाव से आपको शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में लाभ होता दिख रहा है।