मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्ष के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। साथ ही अभी ग्रहों के राजकुमार बुध भी मकर राशि में विराजमान हैं। इसलिए मकर संक्राति पर सूर्य और बुध ग्रह का संयोग एक साथ होगा। जिसको बुधादित्य योग कहते हैं। बुधादित्य योग का लाभ कई राशियों को मिलने जा रहा है। जिसमें ऐसी 4 राशियां हैं, जिन पर सूर्य देव और बुध ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं वे 4 राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य और बुध की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। आपको हर कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत इस राशि के लोग जनता के बीच अपनी अच्छी छवि बना सकते हैं या इस दौरान उन्हें कोई अच्छा पद मिल सकती है। पिता से संबंधों में सुधार आएगा। इस दौरान आपकी सरकारी नौकरी भी लग सकती है।
सिंह राशि: सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं। इसलिए बुध-सूर्य की युति छात्रों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। सिंह राशि में धन योग भी बन रहा है। खासतौर से सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत से ज्यादा उत्तम फल प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में भी धनलाभ के आसार हैं।
वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के साहस-पराक्रम के तृतीय भाव में बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसलिए वृश्चिक राशि के जातको में भी साहस पराक्रम की वृद्धि इस दौरान हो सकती है। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। पारिवारिक जीवन में आपकी छवि में सुधार होगा, अपने दायित्वों को आप भली- भांति पूरा करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार इस दौरान आप बना सकते हैं।
धनु राशि: आपकी कुंडली के द्वितीय (धन भाव) में बुधादित्य योग का निर्णाण होगा। जिससे आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी राशि में धन योग का निर्माण भी होगा। जिससे आपको अपने आर्थिक जीवन में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
जानिए ज्योतिष मे बुधादित्य योग का महत्व:
ज्योतिष शास्त्र में जिन राजयोग के बारे में बताया गया है, उसमे से एक बुधादित्य योग भी है। इस योग को अत्यंत शुभ योग माना गया है। सूर्य और बुध की युति से इस शुभ योग का निर्माण होता है। बुधादित्य योग जब वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ लग्न में हो तो व्यक्ति प्रभावशाली होता है।ऐसे लोग अच्छे प्रशासक, बॉस और लीडर साबित होते हैं। बुधादित्य योग सभी लग्न और राशियों में अलग अलग शुभ फल प्रदान करता है। जिस कुंडली में यह योग होता है, वह जीवन में सफलता प्राप्त करता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
