भगवान श्रीराम और सीता माता हिंदू धर्म में पूजनीय हैं। भक्त बड़ी ही आस्था के साथ इनकी पूजा करते हैं। इस पूजा का भक्तों के जीवन में काफी सकारात्मक असर पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि राम और सीता जी की पूजा से घर में सुख-शांति आती है और व्यक्ति प्रसन्नता को प्राप्त होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान राम और सीता की पूजा से पति-पत्नी के प्यार में भी बढ़ोत्तरी होती है। जी हां, ऐसी मान्यता है कि राम-सीता की पूजा-अर्चना से पति-पत्नी का प्यार बढ़ता है और वे एक-दूसरे का अत्यधिक सम्मान करते हैं। लेकिन इसके लिए राम और सीता की एक खास तस्वीर बताई गई है। आइए जानते हैं उस तस्वीर के बारें में।
वैसे तो बाजार में राम और सीता की तमाम तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन जिस तस्वीर की पूजा के लिए कहा गया है, उसकी पहचान आपको होनी चाहिए। बता दें कि आप राम-सीता की ऐसी तस्वीर का चुनाव करें, जिसमें केवल वे दोनों ही नजर आते हों। इसके अलावा अगर वे दोनों एक साथ सिंहासन पर बैठै हों तो ज्यादा उपयुक्त रहेगा। तस्वीर लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें राम और सीता के अलावा दूसरें लोग ना नजर आते हों। आपने देखा होगा कि राम-सीता की कई ऐसी तस्वीरें भी हैं, जिनमें हनुमान जी या प्रजा दिखाई देती है। ध्यान रहे कि इस तस्वीर को नहीं लेना है।
मान्यता है कि इस तस्वीर को आप शुक्रवार के दिन अपने घर लाएं। और पति-पत्नी दोनों लोग साथ मिलकर इसकी पूजा करें। कहा जाता है कि भगवान राम और सीता के बीच पवित्र प्रेम था। ये दोनों एक-दूसरे से काफी समय तक दूर रहे, लेकिन इनका प्रेम कभी कम नहीं हुआ। पति-पत्नी के रूप में राम और सीता की जोड़ी को आदर्श माना जाता है। दंपत्ति द्वारा इनकी पूजा करने से रिश्ता मजबूत होता है और घर-परिवार में खुशहाली आती है।