रत्न और ज्योतिष का परस्पर धनिष्ठ संबंध है। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से प्रत्येक ग्रह का एक प्रतिनिधि रत्न निर्धारित किया गया है। जो मनुष्य के जीवन में उस ग्रह विशेष के दुष्प्रभावों को नष्ट करता है। रत्नों का मनुष्य के जीवन पर निश्चित रूप से प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों में अलौलिक शक्तियां होती हैं यदि रत्न सही समय में और ग्रहों की सही स्थिति को देखकर धारण किए जाएं तो उनका सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होता है अन्यथा रत्न विपरीत प्रभाव भी देते हैं। देखा गया है कि लोग अक्सर पुखराज को बिना किसी ज्योतिषीय सलाह के धारण कर लेते हैं जो कि गलत है। आज हम आपको बताएंगे किन राशि के लोगों को पुखराज नहीं धारण करना चाहिए और पुखराज धारण करते समय क्या- क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र में पुखराज को गुरु का रत्न बताया गया है। पुखराज पीले और सफेद रंग में पाया जाता है। पुखराज को संस्कृत में पुष्पराज, गुरु रत्न, गुजराती में पीलूराज, कन्नड़ में पुष्पराग, हिन्दी में पुखराज और अंग्रेजी में यलोसफायर नाम से भी जाना जाता है। सबसे अच्छे पुखराज ब्राजील और श्रीलंका( सीलोनी) देश के माने जाते हैं।

ये लोग धारण न करें पुखराज:

  • वृष मिथुन कन्या तुला मकर और कुंभ लग्न वाले जातकों को पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। इन लग्नों में गुरु ग्रह अकारक होते हैं। इसलिए हानि हो सकती है।
  • किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह नीच के है तो भी उसे पुखराज धारण नहीं करना चाहिए।
  • वहीं वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ वालों को पुखराज धारण नहीं करना चाहिए।
  • पुखराज के साथ नीलम हीरा गोमेद व लहसुनियां रत्न को धारण नहीं करना चाहिए अन्यथा लाभ की जगह हानि होती है।
  • अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह छठें, आठवें व 12वें भाव का स्वामी है तब भी पुखराज धारण नहीं करना चाहिए।

पुखराज धारण करने से हो सकती हैं ये हानियां:

  • बिना कुंडली के विश्लेषण किए बिना पुखराज धारण करने से व्यक्ति को मोटापा बढ़ने की समस्या हो सकती है।
  • पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
  • ब्लडप्रेशर को लेकर समस्या हो सकती है।
  • जातक के अपने गुरु से संबंध खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022