वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों और 27 नक्षत्र का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिरत्य होता है। साथ ही इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर, भविष्य और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी राशियों के बारे में, जिनसे जुड़े लोग लव मैरिज में विश्वास रखते हैं। ये लोग प्रेम विवाह के मामले में भाग्‍यशाली माने जाते हैं। इन्‍हें प्‍यार को शादी के मुकाम तक ले जाने में ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

तुला राशि: ये लोग प्रेम विवाह के मामले में लकी होते हैं। साथ ही ये लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये अपने पार्टनर को हमेशा तबज्जो देते हैं। साथ ही प्‍यार को लेकर इनके मन में बहुत अधिक विश्‍वास होता है। माना जाता है कि ये अपने प्‍यार को हासिल करने के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ भी जीने के शौकीन होते है्ं। ये अच्छे वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं। ये लोग थोड़े मजाकिया और मनमौजी किस्म के होते हैं। इनको दबाव में काम करना पसंद नहीं होता है। ये रिश्तों को भी खूब तबज्जो देते हैं। इनका व्यक्तित्व भी प्रभावशाली होता है, जिससे सामने वाला इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाता है। तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के जातक भी लव मैरिज में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपने पार्टनर की खूब केयर करते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति हमेशा समर्पण का भाव रखते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति लॉयल होते है इसी वजह से ये लव मैरिज में कामयाबी हासिल कर पाते हैं। ये अपने प्‍यार को खुश करने और उसको पाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। साथ ही समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लव मैरिज के चांस सबसे ज्यादा होते हैं।  ये कोई भी काम बहुत सोच समझकर करते हैं। साथ ही अपने साथी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते है।  हालांकि ये लोग थोड़े गुस्सैल जरूर होते हैं। लेकिन कुछ समय बाद ये लोग शांत हो जाते हैं।  ये अपने पार्टनर को खुश रखने की हर कोशिश करते हैं। साथ ही काफी हद तक ये लोग अपने पार्टनर के साथ समझौता भी कर लेते हैं।