Shani Dev Ki Priya Rashi: कर्मफल देने वाले शनि ग्रह को नवग्रहों में सबसे प्रभावशाली और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है क्योंकि वह प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को दुख, परिश्रम, रुकावट, रोग, दोष, विरोध, भय, वृद्धावस्था, दान, आयु, विकृत अंगों आदि का कारक माना जाता है। इसके साथ ही शनि की स्थिति में जब बदलाव होता है, तो इसका असर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, शैक्षिक, पारिवारिक आदि में देखने को मिलता है। ऐसा नहीं है कि शनि हमेशा नकारात्मक प्रभाव डालता है। अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी है, तो रंक को भी राजा बनाने में देर नहीं लगाते हैं। हर एक राशि किसी न किसी ग्रह से संबंधित है। ऐसे ही कुछ राशियां है जिस पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

Weekly Horoscope 15 To 21 September 2025: इस सप्ताह बनेगा शक्तिशाली भद्र राजयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, जानें साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र है। शुक्र और परम मित्र है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की विशेष कृपा होती है। शनि की स्थिति में बदलाव का असर इस राशि के जातकों के जीवन में भी देखने को मिलता है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है, लेकिन ये इन्हें आसानी से पार कर पाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ये कड़ी मेहनत करते हैं, तो इन्हें काफी सफलता भी प्राप्त होती है। अपनी मेहनत के बल पर ये उच्च पदों में आसीन होते हैं। इन राशि के जातकों को वाहन, संपत्ति की भी प्राप्ति होती है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

शनि की प्रिय राशियों में तुला राशि को विशेष स्थान प्राप्त है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि की उच्च राशि तुला मानी जाती है, इसलिए इस राशि के जातकों पर शनिदेव की हमेशा विशेष कृपा बनी रहती है। तुला राशि के लोग परिश्रमी, अनुशासित और ईमानदार स्वभाव के होते हैं, जिससे शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। शनि की कृपा से इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और जीवन में निरंतर प्रगति होती है, साथ ही इन्हें सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का अभाव नहीं रहता।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के जीवन में कठिनाइयां और संघर्ष भले ही आते रहें, लेकिन अंततः उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। शनिदेव की कृपा से ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं और अपने लक्ष्यों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हैं। मकर राशि के जातक अनुशासनप्रिय, जिम्मेदार, धैर्यवान और दूरदर्शी होते हैं। इनके भीतर महत्वाकांक्षा की प्रबल भावना होती है, जो इन्हें कठिन परिश्रम करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाती है। आर्थिक दृष्टि से इनकी स्थिति मजबूत रहती है और समय के साथ इन्हें स्थिरता तथा समृद्धि मिलती है। साथ ही शनिदेव की कृपा से जीवन में आने वाली परेशानियों, मानसिक तनाव और दुखों से राहत मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि को भी शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त है, क्योंकि यह उनकी मूल त्रिकोण राशि मानी जाती है। ऐसे में इस राशि के जातकों का भाग्य जैसे जागृत हो जाता है और जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खुलते हैं। शनि की अनुकंपा से ये लोग अपने प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त करते हैं और हर क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर बढ़ते हैं। कुंभ राशि के जातकों का जीवन आनंद, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है। साथ ही इनके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख, सहयोग और सामंजस्य बना रहता है। मानसिक रूप से ये मजबूत रहते हैं और कठिन समय में भी अपनी परिस्थिति को बेहतर बनाने की क्षमता रखते हैं। शनिदेव का आशीर्वाद इन्हें स्थायी सफलता, आर्थिक संतुलन और जीवन में नई उपलब्धियां प्रदान करता है।

सितंबर माह के तीसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र, सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, नवपंचम, गजकेसरी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल