ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। व्यक्ति की राशि उसके जन्म के समय और नक्षत्र पर निर्भर करती है। मान्यता है कि राशियों के अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसी के आधार पर ज्योतिषाचार्य लोगों के भविष्य की गणना करते हैं और उनके व्यक्तित्व से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बताते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीन ऐसी राशियां हैं, जिनमें जन्में लोगों की किस्मत और उनका व्यक्तित्व काफी शानदार होता है। इन राशि वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि यह किस्मत लेकर पैदा होते हैं। इन राशि के जातकों में नेतृत्व का गुण मौजूद होता है और यह जहां भी जाते हैं, उस जगह अपना प्रभाव बना देते हैं। तो आइये जानते हैं, कौन-सी हैं ये तीन राशियां-
मेष राशि: मेष राशि के जातक बेहद ही ऊर्जावान, दृढ़निश्चयी और आकर्षक होते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां अपना प्रभाव बनाते हैं। जिस भी क्षेत्र में ये लोग अपना करियर बनाते हैं, उसमें इन्हें ऊंचा पद ही प्राप्त होता है। अपने गुणों की वजह से इनमें नेतृत्व की क्षमता होती है। यह हर परिस्थिति से बाहर निकलना जानते हैं। (यह भी पढ़ें- सितंबर महीने में इन 4 राशियों को करियर में सफलता मिलने के प्रबल आसार, हो सकता है प्रमोशन)
सिंह राशि: इस राशि के लोग स्वतंत्र स्वभाव वाले और बेहद ही तेजस्वी होते हैं। इस राशि के जातक किसी का भी भरोसा बेहद ही आसानी से जीत लेते हैं। हर क्षेत्र में इन्हें सफलता प्राप्त होती है। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है और सिंह राशि के जातक अपने विरोधियों का डटकर सामना करते हैं। (यह भी पढ़ें- बुध ग्रह के प्रभाव से इन दो राशियों के लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान, मेहनत से बन जाते हैं धनवान)
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक बेहद ही मेहनती और प्रभावी व्यक्तित्व के होते हैं। यह हर किसी चुनौती का डटकर सामना करते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, इसके कारण वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा उग्र होता है। इन लोगों में नेतृत्व के सभी गुण मौजूद होते हैं। हालांकि यह ना तो किसी के काम में दखल देते हैं और ना ही अपने काम में दखअंदाजी बर्दाश्त करते हैं।