Hanuman ji Favorite Zodiac Signs: हनुमान जी को भगवान श्री राम का अनन्य भक्त माना जाता है। वहीं बजरंगबली की आराधना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं ज्योतिष अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर बजरंगबली की सदैव कृपा बनी रहती है। साथ ही इन राशियों को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं हनुमान जी के आशीर्वाद से इन लोगों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में, जिन पर हनुमानजी की खास कृपा रहती है…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के लोगों पर बजरंगबली की विशेष कृपा होती है। साथ ही हनुमान जी का आशीर्वाद होने से इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं ये लोग निडर और साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। ये लोग विपरीत से विपरीत से परिस्थितियों में शांत बने रहते हैं। वहीं आप लोगों को विधिवत हनुमान जी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वैदिक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की वृश्चिक राशि होती है। उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग नुमानजी की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में ऊंचाइयां प्राप्त करते हैं और धन लाभ के अवसर बने रहते हैं। वहीं ये लोग स्वतंत्रता से जीना पसंद करते हैं। वहीं ये लोग जोखिम उठाने में माहिर होते हैं। इसलिए आप लोगों को जीवन में सफल होना है तो आपको हर मंगलवार और शनिवार बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के लोगों पर बजरंगबली की असीम कृपा होती है। ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। ये लोग गरीबों और असहायों की मदद के लिए ये लोग अपने हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे अच्छे नेता बनते हैं। वहीं आप लोगों को हर शनिवार और मंगलवार बजरंगबली की विशेष पूजा- अर्चना करनी चाहिए।
जानिए जीवन में क्या करें, क्या नहीं
- अगर आप चाहते हैं कि हनुमान जी आपसे हमेशा प्रसन्न रहे तो आप मंगलवार के दिन मांस-मंदिर का सेवन ना करें और ब्रह्मचर्य का पालन ना करें।
- वहीं हनुमान जी को प्रसन्न रखने के लिए मंगलवार के दिन बंदर को गुड़, चना, केला या फिर मूंगफली जरूर खिलाएं।
- प्रतिदिन हनुमान चालिसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।
- हर मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और गरीब व जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराएं।
