Vastu Tips: वास्तु दोष का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि अगर हमारे घर या कार्यस्थल पर वास्तु दोष होता है तो हमारे जीवन में दरिद्रता का वास रहता है। साथ ही फिजूल खर्चे होता हैं। घर के सदस्यों में झगड़ा होता है। वहीं अगर घर में वास्तु दोष नहीं है तो घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही लोगों के जीवन में संपन्नता बनी रहती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में जिनसे आप जान सकते हैं कि आपके घर में कहीं वास्तु दोष तो नहीं है आइए जानते हैं…

दक्षिण दिशा में घर का मुख्य द्वार

अगर आपके घर मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। क्योंकि वास्तु में दक्षिण दिशा अशुभ मानी जाती है। इसलिए अगर आपके घर के मुख्य द्वार का गेट दक्षिण में है तो आप लोगों को अपने घर के मंदिर में श्री यंत्र, वास्तु यंत्र और हनुमत यंत्र रखना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन इन यंत्रों की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आप वा्स्तु दोष से बच सकते हैं। 

टूटे-फूटे और चटके हुए बर्तन

वास्तु अनुसार अगर आपके घर में टूटे- फूटे और चटके हुए बर्तन है तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। क्योंकि टूटे- फूटे हुए बर्तन दरिद्री की निशानी मानी जाती है। साथ परिवार के सदस्य इसमें भोजन करते हैं तो यह वास्तु दोष उनको भी प्रभावित करता है। अगर आपके घर में भी चटके हुए बर्तन है तो उन्हें घर से बाहर निकाले देंं। 

बिखरा हुआ सामान

अगर आपके घर का सामान बिखरा हुआ रहता है या अव्यवस्थित रहता है, तो आपके घर पर वास्तु दोष हो सकता है और ऐसा होने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। अगर आप चाहते हैं आपके घर में वास्तु दोष न लगे तो आपको अपने घर की सभी वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से रखना चाहिए।

मंदिर की दिशा

वास्तु शास्त्र अनुसार यदि आपके घर का मंदिर दक्षिण या पश्चिम दिशा में है तो यह अशुभ है और आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। इसलिए आपको अपने घर के मंदिर की दिशा तुरंत बदलनी चाहिए। क्योंकि ऐसे घरों के सदस्य हमेशा परेशानियों से घिरे रहते हैं। साथ ही सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। वहीं आप मंदिर की दिशा उत्तर- पूर्व में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024 सिंह राशि का वर्षफल 2024
कन्या राशि का वर्षफल 2024