माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति के ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा होती है उसे कभी भी अपने जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। आज हम भी आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों के बारे में कहा जाता है कि इनसे माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। दरअसल कुछ ऐसी चीजें(वस्तुएं) हैं जिन्हें घर के अंदर रखने के लिए मना किया जाता है। चलिए जानते हैं उन दस चीजों के बारे में जिन्हें घर से बाहर रखने पर गरीबी दूर होने की मान्यता है।
1. पुराने जूते-चप्पल: ऐसा कहा जाता है कि पुराने जूते-चप्पल घर के अंदर नहीं रखने चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।
2. बेकार सामान: कहते हैं कि घर की सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी बेकार सामान नहीं रखने चाहिए। घर की सीढ़ी के नीचे का हिस्सा सदैव साफ-सथुरा हो।
3. बंद घड़ी: घर के अंदर बंद घड़ी रखने के लिए मना किया गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से उस घर के लोग आर्थिक मामले में पिछड़ जाते हैं।
4. खराब उपकरण: घर में इलेक्ट्रॉनिक्स(टेलीविजन, फ्रिज इत्यादि) से जुड़े खराब सामान रखने की मनाही है। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर की उन्नति पर विपरीत असर पड़ता है।
5. टूटी मूर्तियां: वास्तु शास्त्र में घर में देवी-देवता की टूटी हुई मूर्तियां रखने के लिए मना किया गया है। साथ ही भगवान की फटी हुई तस्वीर भी ना रखें।
6. टूटे शीशे: घर में टूटा शीशा रखना अशुभ माना जाता है। साथ ही खिड़की या रोशनदान के शीशे भी ना टूटे हों।
7. छत की गंदगी: घर की छत पर गंदगी करने से बचना चाहिए। छत पर गलती से भी कबाड़ ना रखें।
8. पुराने बर्तन: पुराने बर्तनों के इस्तेमाल से भी बचने के लिए कहा गया है। खास तौर पर टूटे-फूटे बर्तनों से।
9. फटे कपड़े: घर के अंदर फटे हुए कपड़े रखना अशुभ माना जाता है।
10. पुराने खिलौने: इसके साथ ही पुराने खिलौने भी ना रखें। इन्हें भी अशुभ माना जाता है।