Lucky line palmistry: आप लोगों ने देखा होगा कि कई लोगों का भाग्य शादी के बाद चमकता है। साथ ही व्यक्ति को सुंदर जीवनसाथी मिलता है। वहीं केयरिंग जीवनसाथी भी मिलता है। वहीं हम आपको बता दें कि  हाथ में विवाह रेखा, धन रेखा और जीवन रेखा भी प्रमुख होती हैं। जिसके आधार पर हम किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगा सकते हैं। वहीं जीवनसाथी का नेचर कैसा होगा और उससे आपकी कैसी पटरी खाएगी। साथ ही जीवनसाती पैसे वाला होगा या उसकी आर्थिक स्थिति खराब होगी। आइए जानते हैं विवाह रेखा पर वो कौन से चिह्न होते हैं जो व्यक्ति का विवाह बाद भाग्य चमकाते हैं…

शादी के बाद चमकती है किस्मत

हाथ में स्थित चंद्र पर्वत से कोई भाग्‍य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है तो इस रेखा को काफी शुभ माना जाता है और यह बहुत ही शुभ योग बनाती है। ऐसे लोगों की किस्मत शादी बाद चमकती है। साथ ही धन- दौलत में वृद्धि होती है। वहीं ऐसे लोग व्यवहारिक होते हैं। 

ससुराल से मिलता है बेशुमार पैसा

 हस्तरेखा खास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्थित मणिबंध से भाग्‍य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोगों को ससुराल से बेशुमार पैसा मिलता है। साथ ही इन लोगों का विवाह के बाद भाग्य चमकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को आकर्षक जीवनसाथी मिलता है। ये लोग विवाह बाद खूब तरक्की करते हैं। 

पार्टनर का मिलता है पूरा सहयोग

यदि अंगूठे के पास से कोई रेखा निकलकर गुरु पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोगों की किस्मत विवाह के बाद चमकती है। साथ ही इनकी सफलता के पीछे पार्टनर का हाथ होता है। ऐसे लोगों को केयरिंग जीवनसाथी मिलता है। वहीं ये लोग जीवनसाथी हर सुख- दुख में साथ देते हैं।

जीवनसाथी होता है अकूत धन- संपत्ति का मालिक

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक जिन लोगों की विवाह रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो इन लोगों का जीवनसाथी अमीर होता है। साथ ही इन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं इन लोगों का जीवनसाथी हर बात पूछकर करता है। साथ ही इन लोगों को जीवनसाथी के सारे सुख प्राप्त होते हैं। वहीं जीवनसाथी रोमांटिक होता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025