Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हथेली की रेखाएं और चिह्नों के आधार पर व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का आकलन किया जा सकता है। साथ ही हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं और योग होते हैं, जिससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, करियर और सेहत के बारे में जाना जा सकता है। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी रेखाएं और चिह्नों के बारे में, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति राजनीति में सफल होता है। साथ ही बड़ा राजनेता बनता है। आइए जानते हैं इन चिह्नों और रेखाओं के बारे में…
बनते हैं बडे़ राजनेता
राजनीति में रुचि रखने वालों की हथेली सफेद और हाथ लंबे-लंबे होते हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत की ओर झुकी हुई हो व्यक्ति अच्छा कलाकार, अभिनेता या नेता होता है।
हाथ में हों घोड़ा और स्तंभ का चिह्न
अगर किसी व्यक्ति के हाथ की हथेली के मध्य में घोड़ा बना हो या फिर स्तंभ जैसा निशान हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में राज सुख मिलता है। साथ ही धनवान भी होता है। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। ये लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं।
होती है लीडरशिप क्वालिटी
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत उभरा हो और मणिबंध या चंद्र पर्वत से निकलने वाली स्पष्ट रेखा यहीं रुक जाए तो यह एक शुभ योग होता है। तो ऐसा व्यक्ति अपने जन्मस्थान से दूर तरक्की करता है। ऐसे लोग बोलने में निपुण होता है। साथ ही इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग बडे़ राजनेता और प्रचारक बनते हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान, यश, धन की प्राप्ति होती है।
हाथ में हो इंद्रराज योग
भाग्यशाली लोगों के हाथ में इंद्रराज योग बनता है। आपको बता दें कि हथेली में यह योग तब बनता है जब हथेली में मंगल पर्वत खड़ा होता है और इसके साथ ही मस्तिका रेखा और भाग्य रेखा पूर्ण रूप से विकसित हो जाती है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति मेहनती, साहसी और अच्छा वक्ता होता है। साथ ही ये लोग जमीन से उठकर बड़े आदमी बनते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।