Lucky line palmistry: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्नों का विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही हाथ में विवाह रेखा, धन रेखा और जीवन रेखा भी प्रमुख होती हैं। जिनसे जीवन के विभिन्न पहेलुओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं विवाह रेखा के बारे में, जिसके आधार पर हम किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगा सकते हैं। वहीं जीवनसाथी का नेचर कैसा होगा और उससे आपकी कैसी पटरी खाएगी। आइए जानते हैं विवाह रेखा पर वो कौन से चिह्न होते हैं जो व्यक्ति का विवाह बाद भाग्य चमकाते हैं…

विवाह बाद चमकता है भाग्य

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्‍यक्ति के हाथ में स्थित चंद्र पर्वत से कोई भाग्‍य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है तो इस रेखा को बेहद ही शुभ माना जाता है और यह बहुत ही शुभ योग बनाती है। ऐसे लोगों को विदेश से धन की प्राप्ति होती है और ऐसे लोगों की किस्मत शादी बाद चमकती है। साथ ही धन- दौलत में वृद्धि होती है।

विवाह बाद आता है बेशुमार पैसा

 अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्थित मणिबंध से भाग्‍य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक जाती है तो यह धन के लिहाज से बहुत ही खास योग माना जाता है। ऐसे लोगों को ससुराल से बहुत पैसा मिलता है। साथ ही इन लोगों की जिंदगी शादी बाद बदलती है। ये लोग विवाह बाद खूब तरक्की करते हैं। 

सफलता के पीछे होता है पार्टनर का हाथ

हस्‍तरेखा शास्त्र अनुसार यदि अंगूठे के पास से कोई रेखा निकलकर गुरु पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोगों का भाग्य भी शादी के बाद ही चमकता है और इनकी सफलता के पीछे पार्टनर का हाथ होता है। ऐसे लोगों को शादी बाद करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। साथ ही हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलने लगता है। 

अमीर होगा लाइफ पार्टनर

जिन लोगों की विवाह रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो इन लोगों का जीवनसाथी समृद्ध और सम्पन्न परिवार से होगा। इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी नहीं होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। इन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024