हस्तरेखा शास्त्र अनुसार मनुष्य के हाथ में उसका नेचर, व्यक्तित्व और जीवन में होने वाली सभी घटनाओं का राज छिपा होता है। हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं और चिह्न मौजूद होते हैं। जिनको देखकर यह पता लगाया जा सकता है। कि मनुष्य को कौन ही बीमारी होगी और कब होगी। आइए जानते हैं वह कौन सी रेखा और चिह्न हैं जो बीमारी की ओर इंगत करते हैं…

दोनों पर्वतों पर बना हो जाल

यदि हथेली में गुरु और बुध पर्वत के आस-पास की उंगलियां छोटी हों या फिर उन पर आड़ी रेखाएं हों या दोनों पर्वतों पर जाल बना हो तो ऐसे लोगों को स्वास्थ्य खराब रह सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों को डायबिटीज़, लिवर या थायरॉइड से संबंधित रोग होने की संभावना रहती है।

किडनी का रोग हो सकता है

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर मस्तिष्क रेखा के मंगल के निकट वाले स्थान पर यदि सफेद दाग नजर आएं और दोनों ही हाथों में हृदय रेखा बीच में खंडित हो तो किडनी से संबंधित रोग हो सकता है। साथ ही ऐसे लोगों को अपने रोग के बारे में काफी समय बाद पता चल पाता है।

आंतों से जुड़ा रोग हो सकता है

यदि हाथों में नाखूनों का रंग पीला होने लगे, उस पर धब्बे अधिक हों। वहीं बुध रेखा भी कटी हुई दिखे तो ऐसे व्यक्ति को आंतों से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। साथ ही ऐसे लोगों का रोग सही होने की कम संभावना होती है।

चंद्र पर्वत पर हो ये निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि चंद्र पर्वत पर नक्षत्र का चिह्न है। साथ ही चंद्र पर्वत के नीचे का भाग ऊंचा और विभिन्न रेखाओं से कटा हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को जलोदर रोग होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही ऐसे लोगों का पैसा दवाई पर बहुत ज्यादा खर्च होता है।

यहां हो क्रॉस का चिह्न

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक स्वास्थ्य रेखा पर अगर क्रॉस का चिह्न है तो ये सेहत के लिए शुभ संकेत नहीं माना जाता है। साथ ही ऐसे में व्यक्ति अगर आकस्मिक घटना का शिकार होता है। वहीं ऐसे लोगों की जीवित रहने की संभावना कम रहती है। साथ ही ऐसे लोग अल्पायु माने जाते हैं।