ज्योतिष अनुसार ऐसे तमाम रत्न हैं, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ में सहायक बन सकते हैं। हालांकि अगर आप भी रत्न पहनते हैं या फिर धारण करने की सोच रहे हैं तो इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आप किसी की भी सलाह पर रत्न धारण ना करें। रत्न धारण करने से पहले कई सावधानियां बरतनी होती हैं। अपनी राशि और जन्मतिथि के मुताबिक रत्न धारण करना चाहिए, इससे आपको फायदा मिलने की ज्यादा संभावना रहती है। याद रहे, रत्न को धारण करने से पहले ज्योतिषी से सलाह लें, क्योंकि बिना समझे हुए रत्न पहनना दुष्कर भी होता है।
कन्या राशि के जातकों के लिए ज्योतिषी पन्ना रत्न बताते हैं। इस रत्न के धारण करते ही कन्या के जातक के अच्छे दिन आने शुरू हो जाते हैं। पन्ना को बुध रत्न का प्रतीक माना जाता है इसलिए बुध से संबंधित समस्याएं जैसे दिमागी विकार, कान और दृष्टि से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
तुला राशि के जातकों के लिए डायमंड रत्न शुभ बताया गया है। हीरा शुक्र ग्रह से जुड़ी समस्याओं का समाधान है। शुक्राणुओं की कमी, नशे की आदत या किसी प्रकार के चर्मरोग को दूर करने में यह रत्न कारगर माना जाता है।
कुंभ और मकर राशि के जातकों के लिए नीलम रत्न धारण करना काफी शुभ माना जाता है। यह रत्न शनि के प्रभावों को कम करता है और जीवन में सुख शांति लाता है। इस रत्न से दांपत्य सुख में भी बढ़ोत्तरी होती है। इसके अलावा ट्यूमर, जोड़ों के दर्द, घाव में सड़न होना, सांस या अंडकोष से जुड़ी बीमारियों के भी यह बेहतरीन विकल्प बताया जाता है।
माणिक्य रत्न सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल प्रभाव देने वाला माना जाता है। यह रत्न कुंडली में सूर्य से जुड़े दोषों को दूर करता है। माणिक्य रत्न कुंडली में सूर्य की स्थिति के अनुसार धारण किया जाता है। इसके अलावा यह सिर, हृदय, पेट और नेत्रों से जुड़ी समस्याओं का निदान करता है।
धनु राशि वालों के लिए पुखराज रत्न लाभकारी बताया जाता है। यह रत्न कुंडली में बृहस्पति से जुड़े दोषों को शांत करता है। यह दांपत्य जीवन को सुखमय बनाता है और साथ ही गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
कर्क राशि वालों के लिए मोदी रत्न फायदेमंद साबित होता है। यह चंद्र से जुड़ा रत्न है जो त्वचा, सांस और मस्तिष्क से जुड़े रोगों को दूर करता है। मोती धारण करने से पाचन तंत्र से जुड़ी सम्स्याएं भी दूर होती हैं। इसके अलावा यह रत्न आपके दिमागी संतुलन को भी बनाए रखता है।
ज्योतिषशास्त्री के अनुसार गोमेद रत्न राहु के प्रभाव को शांत करने के लिए गोमेद धारण करने की सलाह देते हैं। जिन लोगों की कुंडली में राहु नुकसान पहुंचाने की स्थिति में होती है उन्हें गोमेद पहनना चाहिए।