ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि का अपना अलग स्वभाव और अपना एक स्वामी ग्रह होता है। व्यक्ति के जन्मतिथि और समय के आधार पर उसकी राशि निर्धारित होती है। ज्योतिषियों की मानें तो राशि के हिसाब से किसी भी व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। राशि चक्र में ऐसी चार राशियां हैं, जिनके लेकर कहा जाता है कि लड़कियां बेहद ही रौबदार होती हैं। इन चार राशियों में शामिल हैं:
मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष राशि की लड़कियां बेहद ही रौबदार और प्रभावशाली मानी जाती हैं। इनमें नेतृत्व का गुण मौजूद होता है। इस राशि की लड़कियां बेहद ही आत्मविश्वासी होती हैं। लीडरशिव क्वालिटी होने की वजह से इन काफी अधिक फॉलोवर्स होते हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की लड़कियां काफी बोल्ड और जिद्दी स्वभाव की होती हैं। एक बार अगर यह कोई चीज ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इस राशि की लड़कियां बेहद ही ईमानदार और गुस्सैल होती हैं। अपनी जिंदगी में यह जो भी सोचती हैं, उसको हासिल करके ही दम लेती हैं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि की लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं। यह बेहद ही प्रैक्टिकल स्वभाव की होती हैं, यह जल्दी मोह-माया में नहीं फंसती। यह किसी भी काम को करने से पहले कई बार सोचती हैं और उनके नुकसान और फायदे की बारे में पहले ही जान लेती हैं। इनका यही स्वभाव लोगों के बीच इन्हें लोकप्रिय बनाता है।
मकर: मकर राशि की लड़कियां मुकाबला करने में सबसे आगे होती हैं। अगर कोई इनके खिलाफ जाता है तो वह उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। इस राशि के जातकों की सबसे नहीं पटती। इसलिए इन लोगों का अच्छा-खासा रुतबा होता है।
