ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों का असर व्यक्ति का स्वभाव पर काफी पड़ता है। बता दें कि जन्म तिथि और समय के हिसाब से हर व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो राशि के जरिए किसी भी इंसान के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में चार राशियों का जिक्र किया गया है, जिनमें जन्मीं लड़कियां काफी जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव की होती है। गुस्सा इन लड़कियों के सिर पर चढ़कर बोलता है। अगर एक बार यह किसी से रूठ जाएं तो उससे अपने सारे संबंध खत्म कर लेती हैं।
मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि की लड़कियां बेहद ही गुस्सेवाली होती हैं। वैसे तो जन्म से इनका स्वभाव बेहद ही साहसी और निडर किस्म का होता है। यह किसी भी काम को ठान लें तो उसे करके ही दम लेती हैं। लेकिन अगर मेष राशि की लड़कियां एक बार गुस्से में आ जाएं तो यह अपने आगे किसी भी नहीं सुनतीं। इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
वृषभ राशि: वृषभ राशि की ज्यादातर लड़कियां बेहद ही जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। अगर एक बार यह किसी व्यक्ति को अपने दिल से उतार दें तो उसके साथ अपने सभी रिश्ते खत्म कर देती हैं। करियर की बात करें तो अपनी जिंदगी में यह काफी सफलता पाती हैं। हालांकि कभी-कभी इनका गुस्सा इनके करियर के बीच में भी रोड़ा बन जाता है।
सिंह राशि: सिंह राशि की लड़कियां बेहद ही मेहनती और ईमानदार स्वभाव की होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपनी सफलता पाने की जिद में बुलंदियों पर पहुंचती हैं। इन्हें सेल्फ डिपेंड रहना बेहद ही अच्छा लगता है। इर राशि की लड़कियां मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर लेती हैं। हालांकि कभी-कभी इनका जिद्दीपन और गुस्सैल स्वभाव इनके लिए हानिकारक साबित होता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियां वैसे तो बेहद ही बुद्धिमान होती हैं हालांकि अगर इन्हें गुस्सा आ जाए तो इनके सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो जाती है। इस राशि की लड़कियां अपनी जिंदगी में सभी सुख-सुविधाओं को प्राप्त कर लेती हैं।