ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है और इसी  अनुसार राशि से संबंधित व्यक्ति पर उसका असर पड़ता है। ज्योतिषों की मानें तो किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में उसकी राशि के हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हम उन चार राशियों का जिक्र करेंगे, जिनमें जन्मीं लड़कियां स्वभाव से बेहद ही निडर और तेज-तर्रार होती हैं। वह अपने जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का डटकर मुकाबला करती हैं। ऐसी लड़कियों से पंगा लेना आपको भारी पड़ सकता है।

मेष: मेष राशि की लड़कियां बेहद ही जिद्दी और मजबूत दिमाग की होती है। वह बेहद ही समझदारी के साथ सभी चुनौतियों का सामना करती हैं। वह हमेशा अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जीती हैं। यह बहुत दृढ़ निश्चयी होती हैं और हर चीज को ठीक से करने में विश्वास रखती हैं।

कर्क: कर्क राशि के लोग हमेशा पूरे दिल से सबको अपनाते हैं। यह बेहद ही भावुक और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। वैसे तो यह अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं लेकिन अगर कोई इनका फायदा उठाने की कोशिश करे या फिर इन्हें धोखा देने की कोशिश करे तो यह उन लोगों को कभी माफ नहीं करते।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक तेज-तर्रार होने के साथ ही बेहद ही मुंहफट, शक्तिशाली और मजबूत किस्म के होते हैं। यह अपने मूल्य को बेहद ही अच्छे से जानते हैं। यह हमेशा अपनी लड़ाई खुद लड़ते हैं। वैसे तो यह दोस्तों के दोस्त होते हैं लेकिन अगर कोई इनसे पंगा लेने की कोशिश करे तो यह उसका डटकर सामना करते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक बेहद ही खुले विचारों के होते हैं। यह अपने सारे काम खुद करते हैं। यह लोग अपने जीवन में आने वाली सभी समस्याओं को खुद सुलझाने में विश्वास रखते हैं। इस राशि के जातक आमतौर पर थोड़े रहस्यमयी और जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपनी हर बात मनवाना आता है।