ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों के अनुसार किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य उसकी जन्म राशि पर निर्भर करता है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं, जो जन्म के दिन और समय के अनुसार व्यक्ति पर अपना प्रभाव डालती हैं। प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां, विशिष्ट गुण, इच्छा, जीवन तथा लोगों के प्रति अलग रवैया होता है। कुछ ऐसी राशियां होती हैं, जिन्हें किसी खास अटेंशन की आवश्यकता नहीं होती।
अगर इन राशि के जातकों को इग्नोर भी कर दिया जाए तो यह बिल्कुल सामान्य व्यवहार करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद करती हैं। इन्हें सदैव आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद है। अगर इन राशि के जातकों को अटेंशन ना दी जाए तो यह नाराज हो जाते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें हमेशा अटेंशन की चाहत होती है।
मेष: वैसे तो मेष राशि के जातक बेहद ही स्वतंत्र और आत्मविश्वासी होते हैं। लेकिन इसके साथ ही इन्हें कभी-कभी दूसरों की अटेंशन पाना भी बेहद पसंद है। इस राशि के जातकों को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है।
कर्क: कर्क राशि के लोग अपने हर रिश्ते में बहुत ही ज्यादा अटेंशन की चाहत रखते हैं। यह बेहद ही संवेदनशील होते हैं, इन्हें हर वक्त अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद है। कर्क राशि के जातक रिलेशनशिप के दौरान अपने पार्टनर से हर वक्त एसएमएस, कॉल या फिर मैसेज की कामना करते रहते हैं।
सिंह: अटेंशन पाने की चाहत रखने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर सिंह राशि के जातक होते हैं। इस राशि के जातक को हर वक्त अपनी तारीफ सुनना बेहद ही अच्छा लगता है। आप जितना इनकी तारीफ करते हैं, उतना ही यह खुश होते हैं। इस राशि के जातक चाहते हैं कि इनका पार्टनर हमेशा इन्हें स्पेशल महसूस कराए।
तुला: इस राशि के ग्रह शुक्र हैं, जिन्हें सौंदर्य और प्रेम का स्वामी माना जाता है। तुला राशि के जातक हमेशा अपने रिश्ते में बैलेंस बनाकर रखते हैं। हालांकि साथ ही यह अपने पार्टनर से उम्मीद करते हैं कि वह भी रिश्ते में संतुलन बनाए रखने का पूरी तरह से प्रयास करें।
वृश्चिक: इस राशि के जातक अपने पार्टनर के प्रति बेहद ही पजेसिव स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना बेहद ही पसंद है। वृश्चिक राशि के जातकों का पार्टनर अगर इन्हें इग्नोर कर देता है तो ये उसे बर्दाशत नहीं कर पाते और अपना आपा खो बैठते हैं।