नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के तमाम पर्वों में बड़ा ही खास है। इस पर्व को लेकर कई पौराणिक कथाएं फैली हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में उपवास का एक लंबा इतिहास रहा है। नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में लंबे समय से मनाया जा रहा है। कुछ पौराणिक कथाओं के मुताबिक कुछ देवतागण भी नवरात्रि का व्रत रख चुके हैं। इन देवताओं ने अलग-अलग उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए यह व्रत किया था। आज हम आपको ऐसे ही पांच देवताओं को बारे में बताने जा रहे हैं।

1. देवराज इंद्र: ऐसा कहा जाता है कि स्वर्गलोक के राजा देवराज इंद्र भी नवरात्रि का व्रत रख चुके हैं। उन्होंने राक्षस वृत्रासुर का वध करने के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी।

2. शिव जी: कुछ पौराणिक कथाओं की मानें तो भगवान शिव ने मां भगवति की पूजा की थी। उन्होंने त्रिपुरासुर दैत्य का वध करने के लिए यह व्रत किया था।

3. भगवान विष्णु: विष्णु जी को इस जग का पालनकर्ता कहा जाता है। उन्होंने मधु नाम के असुर का वध करने के लिए नवरात्र का व्रत किया था।

4. भगवान राम: राम जी ने रावण का वध करने के लिए आश्विन नवरात्र का व्रत किया था। इस व्रत से उन्हें अमोघ वाण की प्राप्ति हुई जिससे रावण मारा गया।

5. पांडव: महाभारत की कथा के मुताबिक पांडवों ने भी नवरात्रि का व्रत किया था। पांडवों ने कौरवों पर विजय पाने के लिए ऐसा किया था।