हिंदू धर्म में घर में नेवले की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। आपने कुछ लोगों के घर में यह देखा भी होगा। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? और घर में नेवले की मूर्ति रखने के क्या लाभ हैं? यदि नहीं तो आज हम इस बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। नेवले को भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि घर में नेवले की मूर्ति रखने से परिवार के लोगों पर विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। नेवले की मूर्ति रखने से धनलाभ होने की भी मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में नेवले की मूर्ति रखी होती है उस घर में माता लक्ष्मी आती हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।
नेवले की मूर्ति के संदर्भ में यह भी मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है जिससे परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहता है। परिवार के लोग आपस में लड़ते नहीं हैं और एक-दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही घर में नेवले की मूर्ति होने से परिवार के लोगों की आय के स्रोत में भी बढ़ोत्तरी होने की बात कही गई है।
कुछ लोग नेवले की प्रतिमा को घर में सोने के सिक्कों या सिल्ली के ऊपर स्थापित करते हैं। ऐसा करना शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से आसपास के नकारात्मक भाव दूर होते हैं। कहते हैं कि सांप सदैव खजाने के ऊपर बैठते हैं और नेवला उनसे लड़कर खजाने को खोलता है। ऐसे में यह माना जाता है कि घर में नेवले की मूर्ति लगाने से परिवार के लिए धन प्राप्ति के स्रोत खुल जाते हैं। इससे घर के लोगों को धनलाभ होता है।