Vastu Shastra Tips for Bedroom: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार नहीं बता हो तो हमें जीवन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर घर वास्तु के मुताबिक बना हो हो घर में धन- समृद्धि का वास रहता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं बेडरूम के वास्तु के बार में। बेडरूम एक ऐसी जगह होती है। जहां व्यक्ति अपने जीवन का आधा समय व्यतीत करता है। यहां हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप पता लगा सकते हैं कि आपके घर के बेडरूम में वास्तु दोष है या नहीं…

टीवी, फ्रिज की ये है सही दिशा

बेडरूम में टेलीविजन को रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार उचित नहीं माना गया है। साथ ही कूलर, एसी या फिर कोई अन्य बिजली का उपकरण अगर बेडरूम में रखते हैं तो इसे दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा।

दक्षिण- पश्चिम में हो बिस्तर

बेडरूम में बिस्तर रखने का स्थान दक्षिण-पश्चिम कोण होना चाहिए। साथ हीअगर बेड बड़ा हो तो उसपर दो की बजाय एक बड़ी चादर बिछाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त होता है।

इस रंग की हों दीवार

वास्तु शास्त्र मुताबिक शयन कक्ष को लोगों को नीले, गुलाबी, आसमानी रंग से रंगवाना चाहिए। इन रंगों के प्रभाव से व्यक्ति सुखी व स्वस्थ रहता है। । साथ ही घर में वास्तु दोष समाप्त होता है। धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद मिलता है।

अलमारी की हो यह दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवारों से सटाकर वार्डरोब रख सकते हैं। इन्हें इस प्रकार रखें जिससे कि अलमारी के दीवार के गेट पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खुल सकें। ऐसा करने से घर के लोगों की उन्नति होती है। साथ ही घर मेंं मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर अलमारी गलत दिशा में रखते हैं तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

क्रोधित तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए

शयनकक्ष यानी बेडरूम में आक्रामक जानवरों, प्राणियों की तस्वीरें व देवी-देवताओं की क्रोधित मुद्रा में तस्वीर या मूर्ति नहीं होनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का चित्र लगा सकते हैं। अगर आप क्रोधित तस्वीर लगाते हैं तो भी वास्तु दोष लगता है। शयनकक्ष में पूजा घर (पूजा स्थल) भी नहीं होना चाहिए।