ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा गया है। मान्यता है कि जब भी शनि देव राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। शनि देव एक राशि में लगभग 30 महीने तक रहते हैं।

आपको बता दें शनि का शनि परिवर्तन 29 अप्रैल 2022 में होने जा रहा है। इस दौरान शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 2022 में शनि का गोचर विशेष तौर पर 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इन राशि के लोगों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे।

मेष राशि: 2022 में शनि देव की आपको ऊपर विशेष कृपा रहेगी। क्योंकि खास बात ये है कि नये साल में न तो आपको शनि साढ़े साती का सामना करना पड़ेगा और न ही शनि ढैय्या का। आपको इस साल अपने प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। इनकम में बढ़ोतरी के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। मान-प्रतिष्ठा और धन-दौलत में वृद्धि इस साल होगी। जो जातक नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उनके लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। सरकारी नौकरी की इच्छाएं पूरी होने के प्रबल संकेत हैं। जो जातक बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें भी अच्छा मुनाफा मिलेगा।

वृषभ राशि: नया साल इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ फलदायी रहेगा। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह मित्र हैं। इसलिए शनि के गोचर से आपको विशेष तौर पर लाभ प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी, सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पिछले सालों की तुलना में ये साल शुभ साबित होगा।

धनु राशि: इस राशि के लोगों को नये साल में शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि शनि जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वैसे ही धनु राशि वालों के ऊपर से साढ़ेसाती का प्रकोप खत्म हो जाएगा और आपके अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। आपको इस साल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। नए संबंध बनेंगे जिनसें लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। व्यापार में विशेष उन्नति मिलने की संभावना है।

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए नया साल शुभ रहेगा। हालांकि 29 अप्रैल 2022 से आप पर शनि साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। लेकिन 12 जुलाई 2022 में शनि के वक्री अवस्था में मकर राशि में फिर से गोचर करने से आपको शनि की दशा से 17 जनवरी 2023 तक के लिए मुक्ति मिल जाएगी। जिस कारण नये साल में शनि की आप पर दृष्टि ज्यादा समय के लिए नहीं पड़ेगी। इसलिए इस साल आप अपने आप को आर्थिक रूप से संपन्न महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी ये साल अच्छा रहेगा। धन का आगमन अनेकों माध्यमों से होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022