ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि की अपनी खूबियां और अलग स्वभाव होता है। जानकारों के अनुसार इन बारह राशियों में से चार राशि ऐसी होती हैं, जो अपने आगे किसी और की चलने नहीं देते। यह बेहद ही डॉमिनेटिंग स्वभाव के होते हैं। जो व्यक्ति इनकी सोच के अनुसार चलता है और इनके हिसाब से काम करता है, यह उन्हीं के साथ रहना पसंद करते हैं। साथ ही यह चारों राशि बेहद ही ताकतवर भी होती हैं। इनसे जीत पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। तो आइए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में-
मेष राशि: मेष राशि के जातक बेहद ही प्रभावशाली, ऊर्जावान और सक्रिय होते हैं। इन्हें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा होता है, इसलिए यह जल्दी से किसी पर विश्वास नहीं करते और न ही किसी की बातों से जल्दी प्रभावित होते हैं। इस राशि के जातक कभी दूसरे पर निर्भर नहीं रहते। इस राशि के जातकों के पास वो हर खूबियां हैं जो एक ताकतवर इंसान के पास होनी चाहिए। यह अपना रास्ता खुद तय करते हैं। साथ ही यह बेहद ही डॉमिनेटिंग स्वभाव के होते हैं। अगर आप इनके हिसाब से नहीं चलते तो यह आपको इग्नोर करना शुरू कर देते हैं और आपसे दूरी बना लेते हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक बेहद ही ईमानदार होते हैं, लेकिन इनका गुस्सा काफी तेज होता है। आपके व्यवहार पर इनका स्वभाव निर्भर करता है। अगर आप इनसे अच्छे से पेश आते हैं तो यह आपके साथ अच्छे बने रहते हैं। लेकिन अगर आपने इनके खिलाफ जाने की कोशिश की तो यह चिढ़ जाते हैं। इस राशि के जातकों जैसा हौंसला बहुत कम लोगों में होता है। हारने के बाद भी यह तब तक उस काम को करते हैं जब तक इन्हें सफलता नहीं मिल जाती और यही खूबी इन्हें ताकतवर बनाती है। इस राशि के जातकों में भविष्य की स्थितियों को भांप लेने की गजब की क्षमता होती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक बेहद ही प्रैक्टिकल और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। यह हर बात को दिमाग से सोचकर फिर फैसला लेते हैं। इस राशि के जातक बेहद ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं और अपनी बात मनवाने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। इन्हें जो करना होता है वो कर के ही दम लेते हैं।
मकर राशि: इस राशि के जातकों की सोचने-समझने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इनका खुद पर जबरदस्त कंट्रोल होता है। अगर यह अपनी किसी आदत को छोड़ने की ठान तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते। हालांकि, अगर कोई इनके खिलाफ जाता है तो यह इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।