Most Powerful Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष  शास्त्र के अनुसार, 12 राशियां किसी न किसी ग्रह से संबंधित होती हैं और हर एक राशि की विशेषताएं अलग-अलग होती है। ग्रहों के हिसाब इन राशियों को फल मिलता है। ऐसे ही 4 राशियां है, जो 12 राशियों में से सबसे ज्यादा ताकतवर मानी जाती है। यह एक परेशानी, चुनौती से लड़ने को तैयार रहती हैं और हर हाल में सफलता प्राप्त करते हैं। यह लोग हमेशा दूसरों के लिए यह मार्गदर्शक बनते हैं। आइए जानते है वो कौन सी राशि है, जो मानी जाती है सबसे ज्यादा शक्तिशाली।

मेष राशि (Aries)

12 राशियों में सबसे पहले नाम मेष राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल है।मंगल को साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। इसके साथ ही इस राशि के ऊपर भगवान हनुमान की विशेष कृपा होती है। इसलिए इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। अपने गजब के नेतृत्व के कारण हमेशा सबके प्रिय बने रहते हैं। इसके साथ ही ये मेहनत पर विश्वास रखते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस राशि के भी स्वामी मंगल है। ऐसे में यह राशि भी हर चुनौती को पार करके अपने लक्ष्यों को पाते हैं। यह लोग साहसी और निडर होते हैं। अधिक मेहनत करने के साथ बुद्धि से तेज होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराते हैं। ये दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहते हैं, बल्कि खुद ही हर काम को करने की कोशिश करते हैं। इसी के कारण ये जीवन में किसी न किसी तरह का रिस्क लेते रहते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

12 राशियों में से तीसरी सबसे शक्तिशाली और ताकतवर राशि इसे माना जाता है। इस राशि के स्वामी शनि है। ऐसे में अगर किसी की कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी है, तो उसे भाग्य का पूरा साथ मिलता है। इनके अंदर नेतृत्व की क्षमता गजब की होती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

12 राशियों में से कुंभ राशि को भी सबसे ताकतवर राशियों में से एक माना जाता है। इस राशि के स्वामी भी शनि है। ऐसे में इस राशि के जातक साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं और अपने लक्ष्य को पाते हैं। इन राशि के जातकों को असफलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। ऐसे में कई बार जल्दबाजी में गलत फैसला भी ले लेते हैं। इनके अंदर भी नेतृत्व की क्षमता कूट कूट कर भरी होती है। यह हर तरह के हालातों को समझते हुए आगे बढ़ते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।