Vastu Tips For Plant: आजकल लोगों को अपने घर पर पेड़- पौधे रखने का शौक है। क्योंकि एक तो पेड़ पौधे रखने से वातावरण शुद्ध रहता है। साथ ही वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। वहीं वास्तु में ऐसे पेड़- पौधों का वर्णन मिलता है। जिनको घर में लगाने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनने के साथ-साथ कर्ज और रोग से भी छुटकारा मिल जाता है। जानिए सुख-समृद्धि के लिए कौन से 4 पौधे सबसे ज्यादा लाभकारी माने जाते हैं…
तुलसी का लगाएं पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे को लगाने से सुख- समृद्धि का वास घर में बना रहता है। साथ ही इस पौधे के घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है। लेकिन तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। घर के आंगन में इस पौधे को रख सकते हैं। इस पौधे के आस-पास कभी भी कांटेदार पौधें न लगाएं। वहीं तुससी के पौधे की रोज पूजा- अर्चना करनी चाहिए।
इस दिशा में लगाएं मनीप्लांट
वास्तु में मनी प्लांट के पौधे का विशेष महत्व है। मान्यता है इसको घर में लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसे मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसे हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। मनीप्लांट के पौधे को लगाने से घर में संपन्नता बनी रहती है।
लगाएं शमी का पौधा
वास्तु अनुसार शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। इस पौधे का संबंध कर्मफलदाता शनि देव से माना जाता है। आपको बता दें कि इस पौधे को मुख्य द्वार के बाई तरफ लगाना चाहिए और इसके आगे शाम के समय दीपक भी जलाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर में धन- समृद्धि का वास बना रहता है।
बांस का पौधा
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता हो तो आप लोगों को बांस का पौधा लगाना चाहिए। ये दुर्भाग्य दूर करता है और सौभाग्य में वृद्धि करता है। ये पौधा घर में होने से धन-धान्य में वृद्धि होने की मान्यता है। साथ ही इस पौधे को लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मधुरता बनी रहती है।