Chandra Grahan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार समय- समय पर चंद्र और ग्रहण पड़ते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल होली पर चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। क्योंकि इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा और इस दिन चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पडे़गा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही आपको अपने काम में सफलता मिलने की उच्च संभावना बन रही हैं। साथ ही आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते बनाए रखने में कामयाब रहने वाले हैं। वहीं चंद्र ग्रहण के बाद आपको संंतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
चंद्र ग्रहण का बनना कर्क राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं करियर के लिहाज से बात करें तो आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में संतुष्टि प्राप्त होगी। साथ ही आप काम- कोराबार के संबंध से यात्रा भी कर सकतेत हैं। वहीं इस अवधि में आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही व्यापारियों को भी कामकाज में अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
चंद्र ग्रहण पड़ने से कन्या राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आप लोगों की वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। वहीं साथ ही आपके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। साथ ही इस समय आफको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिलेगी।