Shani Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें न्याय के देवता शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव का ये गोचर 29 अप्रैल को होगा। ज्योतिष की मानें तो इस राशि में शनि का गोचर 30 सालों बाद होने जा रहा है। इस दौरान शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियों के जातक हैं जिनको शनि के गोचर से लाभ होने जा रहा है।
मेष राशि: शनि के कुंभ राशि में राशि परिवर्तन होने से आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नई नौकरी भी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। अगर आप नया व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो यह साल आपके लिए अनुकूल है। क्योंकि नए साल में आपके ऊपर न तो शनि साढ़ेसाती रहेगी और न ही शनि ढैय्या। शनि के प्रभाव से आप करियर में अच्छी तरक्की कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को भी शनि देव का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। साथ ही नए साल में आप पर शनि की दशा नहीं रहेगी। 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही आपको करियर में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। अगर आप जॉब में हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वृष राशि पर शुक्र ग्रह का आधिप्तय है और शनि देव की शुक्र देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपके कई सपने पूरे होंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना भी पूरा हो सकता है।
सिंह राशि: शनि के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ होने जा रहा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें भी ये गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा, आपका हर काम इस दौरान बनता हुआ नजर आ रहा है।
धनु राशि: शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शनि देव जाते- जाते आपको धनवान बता सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पिछले समय में किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। अगर इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय निवेश के लिए अनुकूल है। इस साल आप कोई जमीन या वाहन भी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
