Sawan Shukla Paksha Lucky Zodiac Sign Astrology: सावन के महीने की शुरुआत 25 जुलाई से हुई थी। हिंदू पंचांग अनुसार हर महीने में दो पक्ष होते हैं एक कृष्ण पक्ष तो दूसरा शुक्ल पक्ष। 9 अगस्त से श्रावण शुक्ल पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। खास बात ये है कि इसकी शुरुआत भगवान शिव के प्रिय दिन सोमवार से होने जा रही है। बता दें कि श्रावण महीने की समाप्ति 22 अगस्त को होगी। जानिए किन 4 राशियों के लिए सावन का शुक्ल पक्ष सबसे लकी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सावन का शुक्ल पक्ष मिथुन राशि वालों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। धन-लाभ के विशेष योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस काम को आप पूरी लगन के साथ करेंगे उसमें सफलता मिलने के भी उतने ही अधिक आसार रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा और भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी सावन का शुक्ल पक्ष शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आपके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। आय में वृद्धि के आसार दिखाई दे रहे हैं। (यह भी पढ़ें- सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानिए पूजा की पूरी विधि और सामग्री लिस्ट)
तुला राशि: सावन की अमावस्या के बाद का समय आपके लिए काफी लकी साबित हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के प्रबल योग हैं। इनकम बढ़ सकती है। इस अवधि में धन अर्जित करने में आप सफल हो पायेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस में तरक्की करेंगे।
कुंभ राशि: आपके रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपके कार्यों में तेजी आएगी। यात्रा से कुछ न कुछ लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। मान-सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे। (यह भी पढ़ें- रत्न ज्योतिष अनुसार पुखराज धारण करने से धन-दौलत में होती है वृद्धि, लेकिन इन राशियों को ये बिल्कुल भी नहीं करता सूट)