वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों के जुड़े लोगों के गुण, स्वभाव अलग- अलग होते हैं। साथ ही इनकी पसंद और नपसंद भी एक दूसरे से अलग होती है। आज हम ऐसी राशियों की बात करने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातक बेहद इमोशनल होते हैं और लोग इनकी भावुकता का फायदा उठा लेते हैं। आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन सी हैं…

मेष: इस राशि के जातक हर बात पर भावुक हो जाते हैं। ये किस बात को लेकर इमोशनल हो जाएं इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। ये लोग सिर्फ अपनी परेशानियों में ही नहीं बल्कि दूसरों को दुखी देखकर भी इतने भावुक हो जाते हैंष इस राशि के लोग जिससे प्यार करते हैं, उन्हें पूरे दिल से चाहते हैं। ये उनका दुख कभी नहीं देख पाते। अगर इनके अपनों को कोई कष्ट पहुंचे तो ये व्याकुल हो जाते हैं और अगर ये रोने लग जाएं तो इनके आंसुओं को थाम पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कर्क: इस राशि के लोग भी काफी इमोशनल होते हैं। लोग इनकी इसी कमजोरी का फायदा भी उठा लेते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देवता है, तो इनको भावुक बनाते हैं। साथ ही इस राशि वालों का स्वभाव नारियल की तरह होता है जो बाहर से तो कठोर दिखता है, लेकिन अंदर एकदम नरम होता है। जिन्हें ये प्यार करते हैं, उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन इन्हें अगर किसी की बात बुरी लग गई तो ये एकदम से सब कुछ खत्म करने को तैयार हो जाते हैं। इनके लिए रिश्तों के मायने बहुत होते हैं।

कन्या: इस राशि के लोग भी बेहद इमोशनल होते हैं लेकिन ये अपनी भावनाओं को अच्छे से व्यक्त नहीं कर पाते। ये छोटी छोटी बातों को भी दिल से लगा लेते हैं और लंबे समय तक उसके बारे में सोचकर परेशान होते रहते हैं। कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, जो इनको इमोशनल बनाते हैं। इस राशि के लोग किसी की छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगाकर बैठ जाते हैं और बार बार उनके बारे में सोचकर परेशान होते रहते हैं। 


मीन: इस राशि के जातक हद से ज्यादा भावुक होते हैं। ये किसी से अगर एक बार रिश्ता बनाएं तो उसे पूरी तरह निभाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये सामने वाले से भी काफी उम्मीदें रखते हैं। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है, जो इनको इमोशनल बनाते हैं।ये अगर किसी को अपना दिल दे बैठे तो पूरी जिंदगी उसी के बारे में सोचने में बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022