Best Husband Zodiac Sign: हर लड़की की चाहत होती है कि उसे बेहद प्यार करने वाला पति मिले। जो उसकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखे और उसका हमेशा सम्मान करे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये सब क्वालिटी कुछ राशियों के लड़कों में देखने को मिलती है। इन राशियों के लड़के अच्छे पति साबित होते हैं। इनके लिए इनकी लव लाइफ हमेशा प्रायोरिटी पर होती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृष राशि: इस राशि के पुरुष प्यार के मामले में काफी वफादार होते हैं। ये अपने पार्टनर का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हें धोखा देने की सोच भी नहीं सकते। इनके रिलेशन में लड़ाई झगड़ा कम ही देखने को मिलता है। ये अपनी पत्नी को हमेशा अपनी पलकों पर बैठाकर रखते हैं और उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखते हैं। बेस्ट हसबैंड की लिस्ट में इनका नाम आता है।

मीन राशि: इस राशि के लड़कों का नाम बेस्ट हसबैंड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। ये अपनी पत्नी की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। ये किसी भी प्रकार की रोक टोक नहीं करते। ये काफी रोमांटिक भी होते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के पुरुष घरेलू स्वभाव के माने जाते हैं। इनके लिए अपना परिवार सबकुछ होता है। इन्हें अधिक से अधिक समय अपने पार्टनर के साथ बिताना पसंद होता है। ये अपने पार्टनर को कुछ न कुछ गिफ्ट देकर अपने लव लाइफ को तरोताजा रखने की कोशिश में लगे रहते हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि के लड़के भी अच्छे पति साबित होते हैं। (यह भी पढ़ें- मंगल ने कन्या राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर इस गोचर का क्या पड़ेगा प्रभाव)

धनु राशि: इस राशि के लड़के अपने पार्टनर को हमेशा स्पेशल फील कराने में लगे रहते हैं। ये रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये समय-समय पर अपने पार्टनर को सरप्राइज देकर अपने वैवाहिक जीवन को खुशियों से भरे रहते हैं। इनका पार्टनर भी इनसे हमेशा खुश रहता है।

सिंह राशि: इस राशि के लड़के भी अच्छे पति साबित होते हैं। ये अपनी पत्नी के साथ दोस्त बनकर रहते हैं। ये अपने पार्टनर की हर जरूरत का पूरा ख्याल रखते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी होती हैं साबित, पति की करती हैं काफी केयर)