Taurus Horoscope for Career Health Love And Finance: साल 2020 कई लोगों के लिए बहुत बुरा साबित हुआ। ऐसे में लोग नए साल से नई उम्मीदें लगाकर ईश्वर से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि आने वाले साल में सब कुछ सुखद और सकारात्मक हो। ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल खास साबित होने वाला है। आइए जानते हैं वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल –
करियर (Taurus Horoscope 2021 for Career)
वृषभ राशि के जातकों के नया साल करियर के लिए उत्तम फल लेकर आएगा। इस साल शनि देव की असीम कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्यस्थल पर आपकी उन्नति और तरक्की होगी। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
आर्थिक जीवन (Taurus Horoscope 2021 for Finance)
आर्थिक स्थिति के लिहाज से साल 2021 वृषभ राशि के जातकों को मिश्रित फल देगा। इस समय जहां आपकी आमदनी बढ़ेगी, वहीं आपके खर्च भी बढ़ जाएंगे, जिससे भविष्य में कुछ आर्थिक तंगी आ सकती है।
शिक्षा (Taurus Horoscope 2021 for Education)
वृषभ राशि के छात्रों को शिक्षा में प्रतिकूल फल प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। ध्यान रखें कि शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आपको शुरू से मेहनत करने की जरुरत है।
पारिवारिक जीवन (Taurus Horoscope 2021 for Family)
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन में आपको सामान्य से कम अच्छे फल प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में अशांति का माहौल देखा जाएगा, जिससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी और आप अपना ज्यादा समय घर से बाहर बिताना पसंद करेंगे।
वैवाहिक जीवन एवं संतान (Taurus Horoscope 2021 for Marital Life And Child)
दांपत्य जातकों की बात करें तो, वर्ष 2021 में वृषभ राशि को कई ग्रहों के प्रभाव की वजह से संकटों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
प्रेम जीवन (Taurus Horoscope 2021 for Love)
वृषभ राशि के प्रेमी जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। कई बार आपके संबंध में गलतफहमी की वजह से झगड़े भी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन (Taurus Horoscope 2021 for Health)
वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसका नकारात्मक असर सबसे अधिक आपकी कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकता है।
ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Remedies for Taurus)
10 साल से छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और नियमित रूप से उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।