Swapn Shastra For Money : सपनों को भविष्य सूचक माना जाता है। इस तथ्य पर ही आधारित है – स्वप्न शास्त्र। स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि सपने हमारे भविष्य की ओर इशारा करते हैं। सपनों के माध्यम से कोई भी व्यक्ति यह जान सकता है कि उसके जीवन में आने वाला समय कैसा होगा। इसलिए ही स्वप्न शास्त्र को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। कहते हैं कि इसमें बताए गए सपनों के मतलब सच होते हैं। सपनों के इन अर्थों को गहनता से समझा जाए तो यह भविष्य से परिचित करवा सकते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनसे धन प्राप्ति होने की संभावनाओं को देखा जाता है।

ऊचांई पर चढ़ना
माना जाता है कि अगर आपने सपने में किसी व्यक्ति को ऊचांई पर चढ़ते हुए देखा है तो यह धन प्राप्ति का सूचक हो सकता है। इस सपने को बहुत असरदार माना गया है। यह सपना निश्चित तौर पर शुभ फल देता है। इस सपने को किसी बुजुर्ग को जरूर बताना चाहिए।

नोटों का ढेर
अगर आपने सपने में नोटों का ढेर देखा है तो आपको जल्द ही अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। कहते हैं कि इस तरह के सपने जेब को नोटों से भर देते हैं। यह सपना किसी को नहीं बताना चाहिए। इस सपने को जितना छुपा कर रखेंगे इसका असर उतना ज्यादा होगा।

कूड़ा देखना है शुभ फलदायी
स्वप्न शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि कूड़ा देखना बहुत शुभ होता है। यह सपना धन आगमन की संभावनाएं प्रकट करता है। कूड़े को अपनी ओर आते देखना और भी ज्यादा शुभ फल देने वाला माना गया है। ऐसा सपना अपनी पत्नी को जरूर बताएं।

मिठाई खाने से मिलेगा लाभ
सपने में खुद को मिठाई खाता देखना धन-धान्य से भर देने वाला सपना माना गया है। कहते हैं कि मिठाई खाने से धन आगमन के रास्ते खुल जाते हैं। यह सपना कुछ ही समय में धन संबंधी शुभ फल दे सकता है। इस सपने को अपने बच्चों को बताएं।

दूध लाता है धन
दूध को पवित्र माना जाता है। ऐसे में अगर सपने में दूध दिखे तो कहते हैं कि इससे आर्थिक स्थिति सुधरने की संभावनाएं पैदा होती हैं। इस शास्त्र में दूध को धन से जोड़कर देखा जाता है। यह सपना किसी को नहीं बताना चाहिए।