Swapan Shastra/ Dream Interpretation : कई लोग ऐसा मानते हैं कि सपने झूठे होते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र में यह कहा गया है कि सपनों का सीधा संबंध व्यक्ति की जिंदगी से होता है। ऐसा माना जाता है कि सपने व्यक्ति के जीवन में आने वाली परिस्थितियों का आईना (Dreams Meaning) होते हैं। इसलिए सपनों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। बल्कि उनके अर्थ को पहचानना चाहिए। क्योंकि अगर वह सपना अशुभ है तो उसके सच न होने के लिए उपाय करना बहुत जरूरी होता है। कुछ ऐसे सपने भी होते हैं जो व्यापार में हानि को दर्शाते हैं।

खुद को अचार खाते देखना – ऐसा माना जाता है कि अगर आपने सपने में खुद को अचार खाते देखा है तो यह आपके व्यापार में हानि का संकेत हो सकता है। कहते हैं कि यह सपना कारोबार में असफलता लेकर आता है। अगर आपने यह सपना देखा है तो गाय को केले खिलाएं।

किसी पहाड़ से नीचे गिरना – सपने में किसी और को या खुद को पहाड़ से नीचे गिरते देखना असफलता का संकेत होता है। माना जाता है कि ऐसे सपना देखने से व्यापार में हानि के योग बनते हैं। अगर आपने यह सपना देखा है तो आठ साल से छोटी बच्ची को किताब दान करें। इससे इस सपने का प्रभाव कम हो जाएगा।

सपने में चोर देखना – अगर आपने सपने में किसी चोर को चोरी करते देखा है तो यह सपना आपके कारोबार में नुकसानदायक साबित हो सकता है। सपने में चोर को देखने का सीधा मतलब यह बताया जाता है कि आपको कारोबार में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा सपना देखने के बाद भगवान शिव को जल चढ़ाएं।

पैरों में नमक गिरना – ऐसा माना जाता है कि पैरों में नमक नहीं आना चाहिए। इसके लिए लोग प्रयास भी करते हैं। इसी तरह सपने में भी पैरों में नमक गिरना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि सपने में पैरों में नमक गिरने से व्यापार में हानि के योग बनते हैं। ऐसा सपना देखने पर भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित करें।

शरीर पर छिपकली को देखना – अगर आपने सपने में छिपकली को अपने ऊपर चढ़ते हुए देखा है तो यह सपना व्यवसाय के लिए अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह सपना देखने के बाद भगवान विष्णु की आराधना जरूर करनी चाहिए।