Swapan Shastra/ Dream Interpretation : हर सपने का एक मतलब होता है। माना जाता है कि हर सपना अपने साथ एक संदेश रखता है जिसके माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि उस सपने का अर्थ क्या है, वह किससे जुड़ा हुआ है और वह जीवन के किस क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यह सब जानने के लिए स्वप्न शास्त्र को समझना जरूरी है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के मतलबों को गहराई से बताया गया है। इस शास्त्र में ऐसे सपनों का भी जिक्र किया गया है जिनसे कर्ज से मुक्ति पाने के संकेत मिलते हैं।

बाल कटते हुए देखना
ऐसा माना जाता है कि अगर आपको सपने में अपने या किसी के बाल कटते हुए देखते हैं तो यह कर्जे से मुक्ति दिलाने की ओर संकेत करता है। इस सपने को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि बाल कटते हुए देखने का सीधा अर्थ यही है कि जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है।

छिपकली को नीचे की ओर गिरते देखना
अगर आप सपने में छिपकली को अपने शरीर से नीचे की ओर गिरते हुए देखते हैं या किसी दीवार-दरवाजे से नीचे गिरता हुआ देखते हैं तो इसे कर्जे से मुक्ति दिलवाने वाला माना जाता है। कहते हैं कि सपने से बहुत जल्द कर्ज से छुटकारा मिलता है। यह सपना देखने के बाद शिव जी पर धतूरा जरूर चढ़ाएं।

पुराने जूते-चप्पलों का दान
माना जाता है कि अगर आपने सपने में किसी को अपने पुराने जूते-चप्पल दान किए हैं तो आप जल्द ही कर्ज से मुक्ति पाने वाले हैं। कहते हैं कि यह सपना बहुत कारगर है। जो व्यक्ति है सपना देखता है उसके सभी संकट मिट जाते हैं। साथ ही भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

नमक दान करना माना जाता है शुभ
कहते हैं कि अगर सपने में किसी को नमक दान किया जाए तो यह सपना कर्ज से छुटकारा दिलाने वाला साबित होता है। व्यक्ति पर चाहे कितना ही कर्जा क्यों न हो इस सपने के फल स्वरुप कर्जे से निजात जरूर मिलती है। लेकिन अगर सपने में कोई आपको नमक देता है तो कर्जा और बढ़ जाता है।

कर्ज से मुक्ति दिलाते हैं सूर्य देव
सपने में लाल मिर्च के दानों वाले जल का अर्घ्य सूर्य देव को देने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। कहते हैं कि ऐसा सपना सालों साल पुराने कर्जे से भी छुटकारा दिलवाने में समर्थ है। इस सपने को देखने के बाद असल में भी सूर्य देव को इसी तरह से अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से बहुत जल्द कर्ज से मुक्ति मिलती है।