Sun Transit In Pushya Nakshatra:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि के साथ- साथ नक्षत्र बदलते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 14 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इस नक्षत्र को तिष्य और अमरेज्य के नाम से भी जाना जाता है। तिष्य यानी शुभ मांगलिक वाला नक्षत्र और अमरेज्य यानी देवताओं के द्वारा पूजे जाना वाला नक्षत्र। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के रूप में शनिदेव मान्य हैं। इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय किस्तम चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है । आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में ही संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय भाग्‍य की बदौलत आपको हर मामले में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जो लोग शादीशुदा हैं उनका इस समय वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपकी प्रबंधन क्षमता में सुधार होगा और आपके अंदर लीडरशिप क्‍वालिटी बढ़ेगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य देव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही करियर में अप्रत्‍याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपको इस बीच नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस हैं और आपका पैसा भी अच्‍छा खासा बढ़ जाएगा। वहीं इस समय आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। वहीं आपके घर का माहौल काफी शांति और सुकून भरा रहेगा। आपके जीवन में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए हैं वो बनेंगे। वहीं आप किसी प्रॉपर्टी या फिर शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह वक्‍त इस काम के लिए बहुत अच्‍छा है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024