Surya Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। साथ ही बुध ग्रह लगभग 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह जून में मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और बुध ग्रह की सूर्य ग्रह के साथ मित्रता है। ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव संचरण करने जा रहे हैं। जिससे इस समय कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही यह गोचर करियर के लिहाज से आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं आपका हर मामले में अपने परिवार के लोगों से पूरा सहयोग और आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आफको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही । आपको इस अवधि में पैतृक संपत्ति के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ साथ अच्छी वेतन वृद्धि का सुख मिलेगा। साथ ही आपको किसी नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपके तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं।