Surya Transit 2025: ग्रहों के राजा सूर्य करीब 1 महीने बाद गोचर करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि सूर्य देव जून में अपनी मित्र राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार बुध और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से नौकरी और व्यवसाय के भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके द्वारा लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय आपको कड़ी मेहनत कराएगा। कारोबारी कड़ी मेहनत से ही धन अर्जित करेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। धर्म से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके कार्यों की सिद्धि होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025