ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर का असर मनुष्य पर पड़ता है। यह गोचर किसी के लिए लकी होता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें प्रतिष्ठा और मान- सम्नान के दाता सूर्य देव 14 जनवरी को शनि देव की प्रिय राशि मकर में गोचर कर गए हैं और 13 फरवरी तक यहीं स्थित रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों के राजा सूर्य को कुंडली में पिता, पूर्वज, आत्मा, उच्च पद, सरकारी नौकरी और मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि का कारक कहा गया है। कुंडली में सूर्य की जैसी स्थिति होती है उसके अनुरूप ही व्यक्ति को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। सूर्य देव के मकर राशि में स्थित रहने से सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। इन लोगों को व्यापार और करियर में इस दौरान सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: 13 फरवरी तक का समय आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। जो जातक सरकारी नौकरी या राजनीति में करियर बना रहे हैं उन्हें इस अवधि में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए आपको सराहा जा सकता है। 

सिंह राशि: यह समय आपके लिए अनुकूल परिस्थिति पैदा करने वाला सिद्ध हो सकता है। सिंह सूर्य देव की स्वराशि है। इसलिए इन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है। साथ ही आप ऑफिस में अपने कार्यों से सभी का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे। वहीं जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस दौरान परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

वृश्चिक राशि: इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। जब भी कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव और नई नौकरी लगती है। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव और सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। 

मीन राशि: इस अवधि में आपको करियर में अचानक ही प्रसिद्धि मिल सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं, तो ये अवधि आपके लिए विशेष अनुकूल रहने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में आप नई ऊंचाइयों को छूने में सफल रह सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022