Surya Shukra Yuti 2022: ज्योतिष अनुसार नवंबर में कई ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि 11 नवंबर को शुक्र ग्रह ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। तो वहीं 16 नवंबर को सूर्य देव ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। आपको बता दें कि सूर्य और शुक्र को ज्योतिष में शत्रु माना जाता है। इसलिए एक राशि में इन दोनों का आना शुभ नहीं माना जा रहा है। क्योंकि कोई भी ग्रह जब सूर्य के नजदीक आ जाता है तो वह अपना फल खो देता है। इसलिए शुक्र और सूर्य ग्रह की युति (Venus And Sun Conjunction) का प्रभाव देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर भी देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि : आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति अशुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से आठवें भाव में बन रही है। जिसे गुप्त रोग और आयु का स्थान माना जाता है। इसिलिए इस समय आपको रोग परेशान कर सकता है। साथ ही इस समय आपको कारोबार में घाटा हो सकता है। स समय आप कोई नया काम शुरू न करें। साथ ही कार्यस्थल पर लापरवाही नहीं करें और वाणी पर संयम रखें। तो बेहतर होगा।
मिथुन राशि: सूर्य और शुक्र की युति मिथुन राशि के जातकों को कष्टकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। वहीं बिजनेस में लेन- देन से बचें। वहीं इस समय अगर आप कारोबार से संबंधित यात्रा की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। इस समय व्यापार भी धीमा चलेगा। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र ग्रह की युति नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपके संतान की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही प्रेम- संबंधों में खटास आ सकती है। साथ ही वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। वहीं अगर आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अभी रहने दें। क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए भी अच्छा नहीं है।
