Malika Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मिथुन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र और व्यापार के दाता बुध ग्रह संचरण कर रहे हैं। जिससे मालिका राजयोग का निर्माण हुआ है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मालिका राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से बुध, शुक्र और सूर्य देव तीसरे भाव में संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है और आप अपना एक नया मुकाम हासिल करेंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों को सहयगो प्राप्त होगा। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय अच्छा है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मालिका राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र, बुध और सूर्य आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके अंदर साहस की वृद्धि होगी, जिससे निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा लाभ व तरक्की मिलेगी और किसी अन्य बिजनस में निवेश कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं मीडिया, वकील और जज के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मालिका राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य, शुक्र और बुध आपकी राशि से इनकम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा और करियर में नई ऊंचाइयों पर जाएंगे। साथ ही पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी में लाभ होगा। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024