sun transit in taurus shani gochar in meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका व्यापर असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 20 मई को कर्मफल दाता शनि और ग्रहों के राजा सूर्य देव की युति बनने जा रही है। क्योंकि इस समय शनि देव मीन राशि में संचऱण कर रहे हैं और सूर्य देव वृष राशि में गोचर कर रहे हैं और 20 मई को शनि और सूर्य एक दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे। जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिएकादश योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही जो जरूरी कार्य रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंंग करने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि और सूर्य की युति वृष राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। साथ ही मानसिक तनाव कम होगा। वहीं इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। वहीं इस दौरान आप लग्जरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट से भी आपको लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।